जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
बिजनौर । कांशीराम कॉलोनी में धरेलू गैस सिलेंडर का पाइप फटने से इलाके में हड़कंप मचा गया। हादसे में महिला सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। धमाका इतना तेज था की मकान का दरवाजा तक टूट गया।
बिजनौर थाना क्षेत्र के बैराज रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। एक घर मे बड़े गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में रिफिलिंग करने के दैरान अचानक से तेज धमाका हो गया।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया धमाके की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोगो की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर का पाइप अचानक से फट गया जिसके चलते हादसा हुआ हादसे में पूजा नाम की महिला सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। धमाका इतना तेज था कि मकान में लगा दरवाजा व अन्य सामान टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।


