जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
अफजलगढ़ । क्षेत्र में एसडीएम धामपुर मोहित कुमार सिंह व खनन अधिकारी ने उत्तराखंड से बिजनौर क्षेत्र में अवैध रूप से ओवरलोड खनन सामग्री भरकर लाए जा रहे डंपर को पकड़कर सीज कर दिया। चार डंपर सीज होने डंपर स्वामियों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम धामपुर मोहित कुमार के आदेश पर खनन अधिकारी व अफ़ज़लगढ एसएसआई श्रीपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ भूतपुरी तिराहे से चार डंपर पकड़कर सीज किया। डंपर अवैध रूप से उत्तराखंड से ओवरलोड खनन सामग्री लेकर बिजनौर में विभिन्न स्थानों पर बेचनेजा रहे थे। जिसको एसडीएम मोहित कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस ने रोका और जांच प्रपत्र मांगें, लेकिन डंपर चालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए ।
इस सम्बन्ध में एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी। आज अभियान चलाकर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि अवैध रूप से या ओवरलोड खनन नहीं होने दिया जाएगा। उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

