जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से जिला प्रभारी राजेश सिंघल व मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
बिजनौर/ चांदपुर । श्रीराम की मूर्ति तोड़ने का आरोप है। एक घर के बाहर श्रीराम,सीता व लक्ष्मण की मूर्ति रखी थी जिसे पड़ोसियों ने किसी बात पर हुए झगड़े के बाद तोड़ दिया। मूर्ति तोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गया है। मूर्तिकार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कालोनी का है जहां श्रीराम जी की मूर्ति तोड़ने की घटना सामने आई है मूर्तिकार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह राकेश गिरी पुत्र ब्रजनंदन गिरि श्रीराम कालोनी गली नम्बर दो का निवासी हूं उसके परिवार की आजीविका का मूर्ति निर्माण का एक मात्र साधन है। मौहल्ले के पांच युवक हरपाल गिरी, जगदीश गिरी, रीकू गिरी, टिंकू गिरी, मुकुल गिरी पुत्र जगदीश गिरी लाठी डंडों से लैस होकर मेरे घर आये और बेवजह मेरे पुत्र गोरव के साथ बुरी तरह मारपीट की । जिससे मेरे पुत्र को गुम चोटें आई हैं। इन्होंने मेरे द्वारा बनाई हुई भगवान श्री राम व सीता जी की मूर्ति तोड़ दी है।


