जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
बिजनोर / किरतपुर । अग्रवाल महिला सभा व अन्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने मिलकर महाराजा अग्रसेन महाराज की जयंती व शारदीय नवरात्रि के कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी के भजन कीर्तन के साथ आरम्भ हुआ। सभी महिलाओं ने माँ के भजनों पर खूब नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अनूपा गोयल व समाजसेवी अंजलि गोयल ने दीप प्रज्वलित कर अग्रसेन जी की आरती की। महामंत्री मीना अग्रवाल ने पटका व जिला अध्यक्ष रितू अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अग्रसेन महाराज की अपने 18 गोत्र के साथ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। डांडिया ग्रुप डांडिया सखियाँ व डांडिया क्वीन ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति की । जिलाध्यक्ष रितू अग्रवाल ने बताया आज का दिन अग्रसेन जयंती व नवरात्रि के आरंभ होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।सभी बच्चों को आकर्षक उपहार दिए गए। कृति, मीनाअनु, नीति, बबिता, हनी, सुधावर्त, ने बहुत सुंदर दरबार सजाया। सभी मन मोह लिया। प्रसाद की व्यवस्था अंजू, रेणुका, सरिता,सुधावर्त ने की। सभी पदाधिकारियों व अन्य वैश्य समाज की महिलाओं ने बहुत बढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर डांडिया का आनंद लिया। मानसी, प्रियंका, श्वेता, कुमकुम अग्रवाल, रेणुका गोयल, मीना आदि पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे योगदान दिया। रितू अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया व सफल कार्यक्रम की बधाई दी।

