उत्तराखंड जनपद चमोली मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सिंघल
चौकी गौचर पुलिस द्वारा वाहन चैकिग के दौरान दो ऐसे वाहन चालक को गिरफ्तार किया जो शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा थे और अपने साथ-साथ यात्रियों व सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहा थे चौकी गौचर पुलिस द्वारा चौकिग के दौरान वाहन संख्या UK 11 TA 3004 को रोका, वाहन को रोकने पर पुलिस टीम को संदेह हुआ कि चालक देवेंद्र निवासी ग्राम भगोती, नारायणबगड़, थराली अत्याधिक शराब के नशे में है। पुलिस ने वाहन में सवार यात्रियों से पूछताछ की तो एक महिला यात्री ने बताया कि ड्राइवर अत्यधिक नशे में होने के कारण खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था। उसकी रैश ड्राइविंग से गाड़ी में सवार सभी यात्री डरे हुए थे। पुलिस द्वारा चालक देवेंद्र को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया।
चालक महावीर लाल निवासी कंडवाल गांव द्वारा शराब के नशे में कर्णप्रयाग बाजार में खडे एक वाहन को टक्कर मार दी। जिसके पश्चात पुलिस ने उक्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
उपरोक्त दोनों वाहन चालकों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, साथ ही चलाकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को रिर्पोट प्रेषित की जा रही है।

