उत्तराखंड जनपद चमोली गोपेश्वर मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सिंघल
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में थाना गोपेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाना सुनिश्चित करना था।
पुलिस उपाधीक्षक चमोली द्वारा गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों से होली पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पर्व को सकुशल संपन्न कराने और संभावित समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए सदस्यों से संवाद कर आपसी सहयोग और जानकारी का आदान-प्रदान किया गया। सोशल मीडिया से सम्बंधित आपत्तिजनक पोस्टों के सम्बंध में संवेदनशीलता बनाए रखने, साम्प्रदायिकता से सम्बंधित किसी भी अफवाहों पर ध्यान न देने व क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी उन्होने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस लगातार सभी संवेदनशील स्थानों भ्रमणशील रहकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्योतिर्मठ राकेश भट्ट, थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार, कोतवाली चमोली पर उ0नि0 सम्पूर्णानन्द जुयाल व चौकी प्रभारी पीपलकोटी उ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आगामी होली पर्व को दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी।


