जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना। गाजियाबाद जाते समय भाजपा नेता के बड़े भाई भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय पदाधिकारी की बिजनोर सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिलते ही यहां परिजनों में कोहराम व हिंदूवादी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। शव का पीएम होने के बाद शव नगीना पहुंचने पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भाजपाइयों व परिचितों का तांता लग गया।
फ्रेंडस कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अनुभव त्यागी के बड़े भाई वैभव कुमार त्यागी पुत्र स्व०भोपाल सिंह त्यागी जो भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय महामंत्री युवा भी थे, रविवार की सुबह को गाजियाबाद जाने के लिए अपने घर से किराये की गाड़ी से सुबह के समय निकला जब बिजनौर के पास ग्राम पैदा के पास पहुंचे तभी अचानक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वैभव त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई उनकी मौत का समाचार सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया तथा भारत तिब्बत सहयोग मंच, भाजपाईयों एवं हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं तथा परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
पोस्टमार्टम होने के बाद उनका शव उनके पैतृक निवास पहुंचने पर उनके परिचितों और भाजपाइयों का तांता लग गया। घटना की सूचना मिलते ही भारत तिब्बत सहयोग मंच की गाजियाबाद बैठक समाप्त कर डॉ संदीप चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष, कपिल त्यागी क्षेत्रीय संयोजक, गोपाल सूदन प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख, अभिषेक प्रधान प्रांतीय अध्यक्ष युवा, कुँवर दीप देशवाल जिला अध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच के अलावा कृष्ण बलदेव , अरविंद गहलोत, आलोक चौधरी, शाहराज खलील, शेख शददन, मूलचन्द्र त्यागी, संजय वर्मा, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, मुकेश त्यागी, विकास अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, रोहित विश्नोई, सचिन अग्रवाल, धनश्याम सैनी, रोहन अग्रवाल, आदि राठौर, शिव शंकर सकसेना, अजित अग्रवाल, हर्ष चौधरी, सौरभ मित्तल, राजकुमार विश्नोई, गर्वित चौधरी, प्रधानाचार्य यशवीर सिंह, अंकित चौधरी, सुधीर राठी, सचिन विश्नोई, योगेश कुमार, रोहित रवि, सलीम शेख, ईमरान सहित सैकड़ों लोग अंतिम शव यात्रा में मौजूद रहे।

