दैनिक मुरादनगर की जिला ब्यूरो सुबोध कुमार मैनपुरी
मैनपुरी 30 जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपदवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देते हुये कहा कि ईद का पर्व आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आये। उन्होने आह्वान करते हुये कहा कि अपने आस-पड़ोस के जरूरतमंद, गरीब लोगों को भी अपनी खुशी में शामिल करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मिठास, आपसी भाईचारे, एकता का संदेश देने वाले इस त्यौहार को सभी जनपदवासी अपनी समझदारी का परिचय देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर जनपद की गौरवमयी परम्परा को कायम रखेंगे।

