जनपद मुरादाबाद मुरादनगर की शान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सिंघल मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के सौजन्य से अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार ने किया कृषि यंत्रों का वितरण
मुरादाबाद । जनपद के विकास खण्ड छजलैट के अन्तर्गत ग्राम सदरपुर मतलबपुर में उ.प्र. सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन में डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के तत्वावधान में नदियों के लिए जीवन, जीवन के लिए नदियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें करूला एवं गांगन नदी के संरक्षण हेतु किए जाने वाले कार्यों के अंतर्गत कृषकों को कृषि यंत्रों का वितरण किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार ने क्षेत्र के प्रगति शील किसानों को 03- ट्रेंचर कृषि यंत्र वितरित किए तथा गन्ने बुबाई में ट्रेंचर विधि का उपयोग करने का सुझाव दिया । उन्होंने बताया कि ट्रेंचर विधि से गन्ने की खेती में पानी की बचत के साथ-साथ उत्पादन लागत भी कम होगी । ट्रेंचर प्राप्त करने वाले किसानों में योगेंद्र चौधरी,नरेंद्र चौधरी, केदार सिंह शामिल रहे ।डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया टीम के प्रोजेक्ट ऑफिसर पंकज दिवाकर ने किसानों को बताया की डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया करूला और गांगन नदियों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है । नदियों के तटीय गांव के किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे जल संरक्षण के साथ साथ-साथ नदियों के जलीय जीवों का भी संरक्षण किया जा सके । इस अवसर पर अनार सिंह यादव, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।


