जनपद बिजनौर अफजलगढ़ मुरादनगर की शान मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंघल
हुलियारो ने एक दूसरे के रंग लगाकर रंग एकादशी की शुभकामनाएं दी।
अफजलगढ़। नगर में एकादशी का रंग जुलूस ढोल नगाड़े के साथ बड़ी धूमधाम के साथ निकाला गया। हुरियारे ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया ओर डीजे की धुन पर जमकर थिरके रंग की मस्ती में झूमते हुए एक दूसरे के रंग लगाकर रंग एकादशी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष सुमित राठी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। सोमवार को नगर के मौहल्ला चिरंजीलाल से प्रारंभ होकर एकादशी का जुलूस शुरू हुआ। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस होली चौक,मुख्य बाजार,ढाली बाजार होता हुआ बड़ा शिव मंदिर पहुंचा वापस गौहर अली खां होता हुआ वापस मौहल्ला चिरंजीलाल में पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जुलूस के दौरान लोगों ने खूब गुलाल उड़ाया। होली समिति के अध्यक्ष नीरव रस्तोगी ने पुजारी पंडित मुकेश जगमोला ने विधिवत पूजा अर्चना कराकर होली एकादशी रंग जुलूस को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। जहां हुलियारो ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया तथा डीजे के साथ जमकर ठुमके लगाए। अनेक स्थानों पर जूलूस का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष सुमित राठी के आलावा कस्बा इंचार्ज प्रवीण कुमार,कांस्टेबल प्रदीप कुमार,कांस्टेबल विशाल मलिक,हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार,कांस्टेबल राहुल चौधरी तथा कांस्टेबल अभिषेक ढाका आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जुलूस में होली समिति के अध्यक्ष नीरव रस्तोगी के आलावा संदीप माहेश्वरी,संजय जोशी, मुकेश शर्मा,सुशील रस्तौगी,निर्मल चिलवाल,गौरव गुप्ता,भीम सिंह रावत,पिंटू जोशी,अमित गुप्ता, हरिश्चंद्र कर्णवाल,विपिन जोशी,मयंक अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,रोबिन अग्रवाल, मुकेश काम्बोज,नितिन विश्नोई मंयक लोहिया,गगन रस्तोगी आदि शामिल रहे।



