दैनिक मुराद नगर की शान जिला ब्यूरो सुबोध कुमार मैनपुरी
मैनपुरी 30 मार्च, 2025– समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नवनिर्मित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बालिका बेवर के शैक्षणिक सत्र 2024–25 हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष कक्षा 06, 07, 08, 09 एवं 11 के लिए प्रवेश परीक्षा जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई, है परीक्षा मैं कुल पंजीकृत 1661 छात्रों के सापेक्ष 1498 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 163 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया, परीक्षा को सकुशल, नकलरहित संपन्न करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक–एक स्टैटिक एवं एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जिनकी देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई, कुं आरसी कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 556 के सापेक्ष 510 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 46 छात्र अनुपस्थित रहे, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में पंजीकृत 555 के सापेक्ष 505 ने परीक्षा दी जबकि 50 अनुपस्थित रहे, इसी प्रकार चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में पंजीकृत 550 के सापेक्ष 483 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, 67 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

