जनपद बिजनौर अफजलगढ़ मुरादनगर की मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंघल
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सहित वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। सोमवार को थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अफजलगढ़ कोतवाली में एक फरवरी 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। कि एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करने के धमकीं देने के मामले में वांछित आरोपी विनित पुत्र लोचन सिंह निवासी गांव कल्याणपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद हाल निवासी आदर्श कालोनी प्रजापति ओटो मोबाइल की दुकान थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस अवसर पर गिरफ्तार करने वाली टीम में रेहड़ प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह के आलावा थानाध्यक्ष सुमित राठी,एस आई राजीव कुमार, कांस्टेबल विजय तोमर, कांस्टेबल हेमंत कुमार तथा महिला कांस्टेबल आरती आदि उपस्थित रहे।

