जनपद बिजनौर अफजलगढ़ मुरादनगर की शान मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंघल
अफजलगढ़। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुमित राठी के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराधियों सहित वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सोमवार को थानाध्यक्ष सुमित राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक टीम गठित की गई जिसमें एसआई हरवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापामारी के दौरान गांव आलमपुर गांवड़ी से पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। वारंटियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। जिसके आधार पर छापेमारी के दौरान प्रीतम सिंह पुत्र छोटे सिंह व राजू उर्फ राजा पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव आलमपुर गांवड़ी थाना अफजलगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस अवसर पर गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित राठी के आलावा एसआई हरवीर सिंह,हेड कांस्टेबल पीयूष कुमार तथा कांस्टेबल विकास खोखर आदि उपस्थित रहे।

