जनपद बिजनौर मंडावली मुरादनगर की शान संवाददाता नाजिर मंसूरी
नजीबाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत के मौहल्ला फरजपुर मे जयपाल प्रजापति का 4 वर्ष के बेटे परम की टैंक मे गिरकर डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जयपाल का पुत्र परम आज सुबह 8 बजे से गायब था।परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की तो बच्चा कही नही मिला । दोपहर् 12 बजे की करीब पास ही मे एक निर्माणाधीन मकान मे बने लैटरीन क गड्ढे मे देखा गया तो बच्चा गड्ढे मे मिला।आनन फानन मे परिजनो ने किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल ले गये जहाँ डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है की जयपाल के यहाँ तीन पुत्री ही थी एक लड़का उसने किसी से गोद लिया था। बड़े ही चाव और लाड प्यार से जयपाल उसकी परवरिस कर रहा था।परम की इस तरह अचानक मौत से पूरे गांव मे शोक है वही उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

