जनपद बिजनौर मंडावर मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंघल
मंडावर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मौ० शाहविलायत के अलीजा बैंकट हॉल में एक व्यक्ति को गोली लग गयी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर सौरभ (उम्र 19 वर्ष) पुत्र अनिल निवासी मोहल्ला शाहविलायत कस्बा व थाना मंडावर जनपद बिजनौर को पीठ में गोली लगने से घायल पाया गया, जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया।
पुलिस द्वारा चेक की गयी वीडियो फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि सौरभ उपरोक्त बारात में नाचते समय अपनी पैंट में पीठ की ओर तमंचा लगाए हुए दिखाई दे रहा है, उसी दौरान पैंट से तमंचा निकालते समय गोली चल गई थाना मंडावर पुलिस द्वारा अभियुक्त सौरभ पुत्र अनिल कुमार निवासी मौ० शाहविलायत थाना मंडावर जनपद बिजनौर को पुलिस हिरासत में लेकर अभियुक्त सौरभ की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 12 बोर व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया थाना मंडावर पर सौरभ पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे अपनिरीक्षक मैन कुमार थाना मण्डावर बिजनौर
उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह थाना मण्डावर बिजनौर
हेड कांस्टेबल दीपक राणा थाना मण्डावर बिजनौर
हेड कांस्टेबल अश्वनी थाना मण्डावर बिजनौर
कांस्टेबल साकेत भाटी थाना मण्डावर बिजनौर आदि मौजूद रहे

