डुमरियाघाट में प्रस्तावित 51 वर वधुओं के सामूहिक विवाह समारोह, आयोजन का हुआ बैठक।
मोतिहारी(दीपू कुमार गिरि)
डुमरियाघाट : सेम्भुआपुर में प्रस्तावित 51 वर बधुओं के सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन हेतु थाना क्षेत्र के आर टी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सेंभुआपुर में रविवार को आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई। जहां आयोजन समिति के सदस्य राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि आगामी दिसंबर माह में सामूहिक विवाह संपन्न होगा। समाज में दहेज मुक्त विवाह हो इसके लिए यह आयोजन किया गया गया है। उन्होंने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता साथ ही सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील किया कि इस पुनीत कार्य में तन मन धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनावे।
बैठक के दौरान सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की तिथि, स्थल, लाभार्थियों के चयन, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, विवाह समारोह के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओ पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। जहां सभी उपस्थितजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान मनिष कुमार तिवारी, सुरेश कुमार, बबलू यादव, अरुण यादव, नीरज तिवारी,अजय शर्मा, लक्ष्मण साह, सोनू कुमार यादव, बैजूलाल यादव, अशोक पटेल, उपेंद्र पटेल, राकेश यादव, बादेव प्रसाद, संतोष साह, अजय कुमार पंडित, रणजीत पटेल, शंकर पटेल, राजा पटेल, शंभू भगत,ददन भगत, युगल पटेल, जितेंद्र सिंह, नागेश्वर महतो, कुंवर साह, रमेश पटेल, संजीत यादव, सतन यादव, डॉ. संजीत सिंह, अखिलेश कुमार, रणजीत यादव, देवेन्द्र साह, विनोद यादव, सुनील कुमार यादव, नितेश कुमार, सचिन कुमार, विकेश यादव, नीरज यादव, शिवकुमारी देवी, सुरेन्द्र राय, उमेश राम
समेत अन्य मौजूद थे।

