दादरी में भागवत कथा के पंचम दिन हुई अमृत वर्षा
भागवत कथा को सुनने से मिलती है मन को शांति -- विकास बंसल
दादरी रीता प्रसाद
दादरी बालाजी मंदिर वाली गली, जी टी रोड पर कथा के पंचम दिन कथा में भक्तों ने, भागवत कथा का रसपान किया ।
वृंदावन से आए परम श्रद्धेय श्री अमित आनंद जी महाराज द्वारा संगीतमय भागवत कथा का ज्ञान यज्ञ चल रहा है। इसे कराने का बीड़ा श्री महेश शर्मा जी ने उठाया । जिससे शहर के हजारों लोगों को सुंदर संगीत में भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है । 30 अप्रैल को संपूर्ण हवन व प्रसाद वितरण से कथा का समापन होगा ।
आज की कथा में पूतना वध, श्री कृष्ण जी की सुंदर लीलाओं का वर्णन किया गया और महाराज जी ने एक दान का प्रसंग भी सुनाया की धन का सदुपयोग किस तरह करना चाहिए। पहला प्रयोग अपने ऊपर करना चाहिए। आप खूब कमाए और पहले तो उसे अपने ऊपर खर्च करें, अपनी गृहस्थी को अच्छा करें , उसके बाद जितना कर सके अपने पैसे को धार्मिक आयोजनों पर, सनातन के ऊपर जितना हो सके खर्च करें। यह खर्च जो हम धर्म में करेंगे वह हमें लाखों करोडो गुना होकर मिलेगा और यह धन ही केवल हमारे खाते में जुड़ता है। वरना संपत्ति तो ट्रांसफरेबल होती हैं। कल हमारे बाबा की थी, आज हमारी है, कल बच्चों की होगी, पर जो यह दिया लिया है यही जिंदगी में काम आता है और उसके बाद उन्होंने बहुत सुंदर भजन सुनाए । एक भजन ऐसा था कि लोग मंत्र मुग्ध हो गए। *ऐसा क्या काम किया मैंने तेरा जो तूने मेरा हाथ थाम लिया* और भी सुंदर भजनों पर महिलाओं ने नृत्य करके बाबा को रिझाया और अंत में गोवर्धन के पूजा और आरती के साथ कथा का समापन हुआ ।
कथा में मुख्य रूप से गाजियाबाद के धर्मयात्रा महासंघ के अध्यक्ष विकास बंसल, उनकी धर्मपत्नी कामिनी बंसल, छोटे भाई दीपक बंसल, डॉक्टर संजीव शर्मा दादरी से , भाजपा नेता तरुण शर्मा , लब्बू शर्मा, कोमल शर्मा ,अंकुर शर्मा,
विजय भगतनी जी, कालीचरण, अमन ,कमलेश शर्मा, सोनिया शर्मा ,आयुष शर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।





