जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना । पहलगाम की आतंकवादी हमले में जान गवाने वाले लोगो को श्रद्धांजलि देने के बीती रात नगर के लोग स्थानीय गाँधी तिराहे पर एकत्रित हुए। मोमबत्ती जलाकर व अपनी जान गवाने वाले लोगो की आत्मा की शांति के लिये मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर लोगो में गुस्सा व नाराजगी साफ नजर आई। इस मौके पर आयोजित सभा को सेवानिवृत अध्यापक अशोक अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वे इस घटना से बेहद दुखी हैं। यह घटना बहुत दुःखद व अक्षम्य है। इस कायराना हरकत की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। पटरी पर लौट रहे कश्मीर को पटरी से उतारने की यह नाकामयाब कोशिश है।उन्होंने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकार इस कायराना हमले का माकूल जबाब दे और इस घटना में शामिल किसी को नहीं छोड़े। इस अवसर पर अनूप वाल्मीकि, प्रमोद चौहान, सौरभ मित्तल, लवी मित्तल, अंजली मित्तल, आशा माहेश्वरी, स्वाति अग्रवाल,रीतू गर्ग,कुसुम अग्रवाल, श्वेता गोयल, सचिन रुहेला, प्रदीप गर्ग,अजीत अग्रवाल, शिवशंकर सक्सेना, कृष्ण बलदेव सिंह,शलभ गोयल, नीरज विश्नोई, सचिन शर्मा, मोहित गोयल,अर्णव चौधरी,प्रहलाद कुशवाहा, सोहन सैनी, डॉ भूपेश चौहान, राजेश ठकुराल, कयूम राइन,राजमणि कुदेसिया,विजय अग्रवाल,अनमोल कंसल, नवनीत मित्तल, अमरजीत सिंह, हर्ष गोयल, हितेश चौहान, नीरज कर्णवाल, गोपाल शर्मा, नीरज कर्णवाल, गौरव अग्रवाल, संजीव लाहोटी, अमरजीत, संजीव अग्रवाल,अनुज वर्मा, अभिषेक अग्रवाल,अमित गुप्ता, ब्रजमोहन विश्नोई,सागर विश्नोई, चौधरी दिग्विजय सिंह,मुकेश चौधरी,सुनील टंडन, सुशील अग्रवाल,मोमराज सिंह, पवन कटारिया, अमित गुप्ता, चंद्रशेखर पाल, सचिन मित्तल,सरदार हरमीत सिंह, राजकुमार सेठी सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे।
