
वैश्य समाज स्वर्ण जयंतीपुरम द्वारा चतुर्थ विशाल भंडारा का भव्य आयोजन किया गया
गाजियाबाद रीता प्रसाद
दिनांक 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को वैश्य समाज स्वर्ण जयंतीपुरम द्वारा चतुर्थ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा संस्था कार्यालय B-361, स्वर्णजयंती पुरम में महाराजा अग्रसेन जी के आशीर्वाद से भव्य रूप में आयोजित हुआ।

अतिथि गण में श्री संजीव शर्मा , विधायक गाज़ियाबाद,श्री अशोक गोयल पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, वी के अग्रवाल जी (वरिष्ठ वैश्य नेता व राष्ट्रपति पदक से अलंकृत), श्री प्रेमचन्द गुप्ता (चैयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर), आर के गोयल, समाज सेवी अनिल सांवरिया, देवेंद्र हितकारी,अजय चोपड़ा, विपुल अग्रवाल, पार्षद श्री ओमबीर चौधरी,कुणाल गुप्ता, दीपक गोयल, ललित गोयल, राजेश गुप्ता,प्रवीण बंसल, एन के गोयल,सचिन बंसल, मूलचंद मित्तल,RWA अध्यक्ष श्री सचिन भुल्लर, आकाश जैन, अग्रसेवक संघ गोविंदपुरम की समस्त टीम, पंचशील प्राइमरोज से प्रदीप गुप्ता जी व अन्य एकांश अग्रवाल,लोकेश गर्ग,धनेश सिंघल व दैनिक मुरादनगर की शान न्यूज़पेपर के अधिष्ठाता श्री सुदर्शन प्रसाद व रीता प्रसाद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वैश्य समाज स्वर्णजयंती पुरम संस्था के द्वारा समय-समय पर इस तरीके के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं और यह संस्था पिछले चार वर्षों से सामाजिक कार्यों में एवं जनता की सेवा में हमेशा आगे रही है। गौरतलब है कि वैश्य समाज स्वर्ण जयंतीपुरम द्वारा हर वर्ष होली मिलन कार्यक्रम, महाराजा अग्रसेन जी की जयंती एवं चैत्र माह में भंडारे का आयोजन वर्षों से किया जा रहा है।
संस्था के पदाधिकारियों में संरक्षक संजीव अग्रवाल जी, महामंत्री आशीष गर्ग जी, उपाध्यक्ष अविरल गर्ग जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी ने पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा से लेकर आयोजन तक का सारा कार्यभार संभाला। मार्गदर्शक के रूप में श्री हरिओम गोयल जी, मुकेश कुमार गुप्ता जी,आशीष गर्ग जी, राजेंद्र मित्तल जी, मूलचंद मित्तल, आलोक सिंघल,अंकुश मित्तल रहे।
महिला मंडल में अनुभा गर्ग, सुषमा गर्ग, आरती गोयल, लता गर्ग,आशा बंसल,रुचि त्यागी,सुमन शर्मा व अन्य महिलाओं ने सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ को भव्य बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।


