सबके हमदर्द , सच्चे इंसान थे , श्री चंद्र मोहन शर्मा -- अशोक कुमार गोयल
गाजियाबाद रीता प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी, सबके सहयोगी परम आदरणीय श्री चंद्र मोहन शर्मा जी एवं उनके धर्मपत्नी आदरणीय भाभी जी की चौथी पुण्यतिथि पर महानगर के कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहे हैं।
चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अश्रु पूर्ण नयनों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। श्री चंद्र मोहन शर्मा सदैव सबके दुख सुख के साथी थे ।पार्टी के किसी भी सहयोगी को कोई भी कानूनी मदद चाहिए सबके लिए समर्पित थे । सांसद विधायक या नगर निगम आदि के सभी चुनावों में पार्टी की निस्वार्थ विधिक सेवा करते थे । हंसमुख स्वभाव के, सबको मान सम्मान देने वाले परम आदरणीय चंद्र मोहन शर्मा जी को हमने सदा खुश मिजाज और लोगों का हमदर्द देखा । पता नहीं ईश्वर ने उनको इतनी जल्दी कैसे बुला लिया। उनकी धर्मपत्नी भाभी जी भी सरल स्वभाव की, सबको सम्मान देने वाली सच्ची मातृशक्ति थी। कोरोना की मार 4 वर्ष पहले श्री चंद्र मोहन शर्मा जी एवं भाभी जी पर पड़ी परिवार में हमसे उन्हें छीन लिया ।उनकी याद सदा दिलों में बनी रहेगी। वे जहां भी हो हमेशा हम सब पर आशीर्वाद बनाए रखें , ऐसी प्रभु से कामना है।
अशोक कुमार गोयल निवर्तमान उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार

