सद्भावना यात्रा पर निकली अभिनव कला संगम की टीम
राष्ट्र के सुख समृद्धि की कामना को करेंगे प्रार्थना
डेहरी। रोहतास
राष्ट्र की सुख -शांति की कामना को लेकर अभिनव कला संगम की टीम शनिवार की रात सद्भावना यात्रा पर निकली। डेहरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने यात्रा पर जा रहे अकस की टीम को रवाना किया। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि देश की चर्चित साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द्वारा लगाता राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। इसके अलावे राष्ट्र के सुख समृद्धि की कामना के लिए टीम द्वारा सद्भावना यात्रा पर जाना सराहनीय कार्य है। रोहतास जिले से कश्मीर व अमरनाथ तक जाने वाले सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं। संस्था सचिव विनय मिश्रा व संरक्षक सिमल सिंह ने बताया कि सद्भावना यात्रा के दौरान प्रमुख स्थानों पर देश की संप्रभुता और तिरंगे के महत्व के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए जाएंगे। सद्भावना यात्रा की टीम द्वारा द्वारा चिन्हित बाबा, अमरनाथ, मुबारक छड़ी यात्रा,कश्मीर में श्रीनगर स्थित हजरत बल दरगाह पर चादर पोशी के साथ लाल चौक पर तिरंगा फहराया जाएगा। अन्य सदस्यों ने कहा कि देश की अखंडता, एकजुटता और तिरंगे के प्रति प्रेम से इतर कुछ भी नहीं है। देश की संप्रभुता खंडित ना हो, यही राष्ट्रीय अमृत महोत्सव है। टीम द्वारा प्रमुख रेलवे स्टेशन पर उतरकर भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए गए। सद्भावना यात्रा टीम में संस्था निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा, महासचिव प्रो रणधीर सिन्हा, उपाध्यक्ष ओमजी यादव, बैजू गुप्ता, मनोज गुप्ता, शक्ति सिंह,पूना गुप्ता, दिपक गुप्ता,पमपम गुप्ता,छेटु गुप्ता समेत अन्य शामिल थे। जबकि यात्रा रवाना करने वालों में संस्था कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, रवि तिवारी, शंभू गुप्ता, कुंदन यादव, आरपीएफ आरक्षी अभिमन्यु सिंह समेत अन्य शामिल थे।


