अजीब आकृति वाले 2 बच्चों ने लिया जन्म, बना कौतूहल का विषय
कटिहार, कोलासी संवाददाता- मनीष कुमार सिंह।
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कोलासी बाजार के एक निजी नर्सिंग होम में दो जुड़वा अजीब आकृति वाले बच्चों ने जन्म लिया। हालांकि दोनों बच्चों की मृत्यु जन्म के बाद तुरंत ही हो गई। अजीब आकृति वाले बच्चे के जन्म कौतूहल का विषय बन गया है। नर्सिंग होम में कार्यरत डॉक्टर ने बताया कि दवा के हैवी डोज, शरीर में पोषक तत्व की कमी एवं जेनरेटेड डिसऑर्डर के कारण भी इस तरह करें बच्चे जन्म ले लेते हैं।
