बिजनौर नजीबाबाद मुरादनगर की शान तहसील प्रभारी मोहम्मद आरिफ
विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद सहित पूरे जनपद बिजनौर में गुलदार के आतंक से लोग परेशान हो चुके हैं। प्रशासन नरभक्षी हो चुके गुलदारों को पकड़ पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो गया है। भारतीय किसान यूनियन की समस्त इकाईयां भी लगातार शासन प्रशासन से आतंक का प्रर्याय बन चुके गुलदारों को पकड़ने की मांग करती आ रही है। इसी क्रम में पिछले 7 दिनों से भारतीय किसान यूनियन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर बिजनौर में गुलदार मुक्त बिजनौर बनाने के लिए धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें आज नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में पूर्व विधायक नईमुल हसन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महासचिव, जावेद अख्तर, प्रभा चौधरी, बीके कश्यप, प्रवक्ता अखलाक पप्पू, विधानसभा अध्यक्ष नईम मकरानी, जिला उपाध्यक्ष जाहिद अंसारी, अनवर खां मंसूब, शादाब हैदर, नगर अध्यक्ष फहीम खान आदि सभी समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं भारतीय किसान यूनियन के धरने को अपना समर्थन दिया। समाजवादी पार्टी किसान यूनियन द्वारा चलाये जा रहे गुलदार मुक्त अभियान में पूरी तरह से किसानों के साथ है और शासन प्रशासन तक हर जगह अपनी बात रखने को तैयार है। नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक सिपाही किसानों एवं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है, वह इस संबंध में आज लखनऊ जा रहे हैं और 7 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को जोरदार ढंग से सदन में उठाया जायेगा। आज इस संबंध में जिलाधिकारी बिजनौर को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।
इससे पूर्व समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व. जनरेश्वर मिश्र जी की जयंती भी मनाई गई और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


