जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
बिजनौर/ बढ़ापुर । पुलिस द्वारा एक पिकअप गाड़ी में अवैध पटाखे बिक्री के लिए ले जाते समय तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़ी गई गाड़ी से पुलिस ने 900 किलो वजन के करीब 60 कट्ठे सहित 14 कार्टून व 25 किलो पोटाश बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अवैध पटाखों की बिक्री परिवहन एवं भंडारण करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने शुक्रवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी को नकटा नदी पुल के पास रोका जिसमें ड्राइवर समेंत तीन लोग आगे बैठे थे। पिकअप गाड़ी संख्या यू पी 20 एटी 9201 जिस पर चारों ओर से तिरपाल डालकर गाड़ी को कवर किया हुआ था। इसी बीच अँधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति जो गाड़ी में बैठा था। मोके से भागने में सफल रहा एक सिपाही द्वारा पीछा किया गया परन्तु पकड़ में नही आया। संदिग्ध होने पर पुलिस द्वारा गाड़ी को चेक किया गया। जिसमें पुलिस को सिंघाड़ा पटाखे से भरे कट्टे एवं कार्टून मिले । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल गाड़ी सहित गाड़ी में मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया और थाने ले जाकर गाड़ी को चेक किया गया। तो उसमें सिंघाड़ा पटाखों के करीब 60 कट्टे बरामद हुए तथा कट्टो के अतिरिक्त 14 कार्टून जिसमें एक पैकेट के अंदर 80 पटाखे तथा 1 कार्टून के अंदर 46 पैकेट कुल मिलाकर 51520 पटाखों सहित करीब 25 किलो अवैध पोटाश भी गाडी से बरामद किया गया । विस्फोटक सामग्री के बरामद होने के साथ ही पुलिस ने हिरासत में लिए तीनों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मोहम्मद विलाल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला नेजो सराय थाना नहटौर बिजनौर, अनीश पुत्र अब्दुल गफूर निवासी मोहल्ला गंजपूरा कस्बा बढ़ापुर व मोहम्मद असलम पुत्र शौकत अली निवासी मोहल्ला थाना भवन जनपद शामली बताया। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि भागने वाला भी हमारा साथी अनीश पुत्र चुन्नू निवासी मोहल्ला जिगर कॉलोनी थाना नहटौर है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध पटाखे पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल दीनदयाल, कांस्टेबल अंकित यादव व मोनू मौजूद रहे। थानाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह द्वारा बताया गया कि वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को देर रात्रि नकटा नदी पुल से अवैध पटाखे से भरी एक पिकअप गाड़ी को 3 आरोपियों सहित पकड़ा गया तथा एक आरोपी भागने में कामयाब रहा चारों लोगों के खिलाफ धारा 286 आईपीसी एवं 5 व 9 बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान किया गया है ।


