नगर पंचायत की खुली पोल,
डेंगू से थाना चालक की हुई मौत,
इंस्पेक्टर के रीडर जूझ रहे है जिंदगी और मौत से
कोढा कटिहार सुमन मिश्रा
ड्यूटी में तैनात सिपाही को हुआ डेंगू, इलाज के दौरान सिपाही की हुई मौत, कोढ़ा थाना में ड्राइवर के पद पर थे कार्यरत, मृतक सिपाही भागलपुर जिले का नाथ नगर के निवासी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल, घटना के बाद मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।नगर पंचायत के साफ सफाई की खुली पोल आज तक नही हुआ थाना की सफाई ।इंस्पेक्टर के रीडर भी जूझ रहे है जिंदगी मौत से ।मुख्य पार्षद गहरी नींद में फोन लगाने पर आया स्विच ऑफ ।सफाई ठेकेदार ने भी नही उठाया फोन मुख्य पार्षद और ठीकेदार की मिलीभगत कोढ़ा नगर पंचायत में नही हो रही सफाई ।आखिर क्यों ।किसी के जान के बदले सफाई भी नही ये कौन सा फंडा अपना रही है नगर पंचायत। आने वाले समय मे अगर कार्यपालक पदाधिकारी नही उठाते कदम तो और लोगों की जा सकती है जान। ज़िला अधिकारी से लोगो ने गुहार लगाई है कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वक्ष भारत मिशन लागू हो ।
