मुरादनगर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह ओम सन पब्लिक स्कूल मुरादनगर में सम्मान पूर्वक मनाया गया
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुरादनगर विधायक माननीय श्री अजीत पाल त्यागी थे
मुरादनगर रीता प्रसाद
मुरादनगर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह
दिनांक 5 अगस्त 2023 को ओमसन स्कूल मुरादनगर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
जिसमें नवनिर्वाचित प्रेस क्लब मोदीनगर के अध्यक्ष अरुण वर्मा जी, महासचिव योगेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष राशिद अली जी को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में सभी आए हुए सम्मानित जन एवं पत्रकारों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात विधायक अजीत पाल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, पूर्व प्रमुख रमेश त्यागी एवं ओमसन स्कूल के चेयर पर्सन श्री अशोक गुप्ता एवं अभिषेक चौधरी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका ने दीप प्रज्वलित किया ।
सम्मान समारोह में आए हुए विधायक जी, ब्लॉक प्रमुख, रमेश प्रमुख, नीमा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल तोमर, ईओ अभिषेक चौधरी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शहजाद चौधरी, त्रिवेंद्र गुप्ता, उद्यमी विनोद जिंदल, एसीपी नरेश कुमार के साथ-साथ सभी पत्रकार गण अध्यक्ष ब्रह्मपाल जी, करंट क्राइम प्रमोद शर्मा , चंद्र शेखर त्यागी, नासिर मंसूरी, साजिद मंसूरी , हकीम जी, हरेंद्र आमिर, दैनिक मुरादनगर की शान की ब्यूरो चीफ रीता प्रसाद को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी व्यापारी गण तथा भाजपा मंडल के नेता नितिन गोयल , ललित गोयल, उषा चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंघल, बिंदु त्यागी, बॉबी पंडित, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश गोयल, युवा अध्यक्ष अजय वर्मा, लोकेश वर्मा, भटनागर जी, प्रशांत खटीक आदि के साथ काफी संख्या में सम्मानित जन मौजूद रहे हैं जिनका भी भव्य रूप से सम्मानित किया गया।
