तुर्कीये का संपूर्ण बहिष्कार करे देश का व्यापारी-- अशोक कुमार गोयल
गाजियाबाद रीता प्रसाद
भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी समस्त टीम के नेतृत्व में कश्मीर की आतंकी घटना का बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकियों को कुचलने की करवाई की। पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को ध्वस्त किया। सैन्य अड्डों को बर्बाद किया। पाक ने घुटनों पर आकर युद्ध विराम की बात कही।
इस कारवाई को विश्व समुदाय ने नजदीक से देखा। नए भारत की ताकत का अहसास दुनिया को हुआ। लेकिन एक देश तुर्कीये इस युद्ध में खुल कर शत्रु राष्ट्र के साथ आया। छोटा देश अज़रबैजान भी पाकिस्तान के साथ आया।
जिस तुर्कीये में कुछ समय पहले भूकंप पीड़ितों की भारत ने आगे बढ़ कर भरपूर सहायता की थी। जिसकी अर्थ व्यवस्था में भारतीय सैलानियों का भारी सहयोग है। फलों सेब और टाइल्स आदि का भारी आयात भारत करता है।जहां जाकर भारत के धनी लोग डेस्टिनेशन मैरिज करते हे।घूमने जाते है। ऐसे देश की हिमाकत पर सारे देश में जबरदस्त गुस्सा है।
आज भारतीयों द्वारा तुर्कीये और अज़रबैजान का बहिष्कार हो रहा है। भारतीय व्यापारी भी आगे बढ़ कर व्यापार बंद कर रहे है। गाजियाबाद के फल व्यापारियों द्वारा व्यापार बंद करने की घोषणा की है।
सबकी देश भक्ति सराहनीय है। सरकार द्वारा अनेकों प्रतिबंध लगे है। सैलानी अपने रिजर्वेशन रद्द करा रहे है। शीघ्र ही तुर्कीये को भारतीय समुदाय के गुस्से का अहसास हो जाएगा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान पूरी तरह बहिष्कार का अपने देश के हित में समर्थन करता है। सभी कारोबारी तुर्की के सामान को न खरीदेंगे न बेचेंगे।
वहां के सामान की होली जला कर विरोध करने का आवाहन जिन भारतीयों द्वारा किया गया है। उस मुहिम का हम पूर्ण समर्थन करते है।
व्यापारी समाज से अनुरोध है शीघ्र ही पूर्ण बहिष्कार कर राष्ट्र हित में साथ दे। ऐसे देश को भारत विरोध का सबक सिखाने आगे आए।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान पूरी तरह अपने देश के हितों के लिए समर्पित है सभी व्यापारी साथी सहयोग करे ।ऐसा निवेदन है।
*अशोक कुमार गोयल राष्ट्रीय संयोजक व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान*

