जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल ब्यूरो
नगीना। इंडियन यूथ आर्मी अराजनैतिक राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्यता ग्रहण सभा का आयोजन लोक निर्माण भवन नगीना में हुई जिसमें सर्वसम्मति से अंकुर कुमार को राष्ट्रीय उपमहासचिव व मीनाक्षी को महिला मोर्चा से प्रदेश अध्यक्ष चुना।
रविवार को इंडियन यूथ आर्मी अराजनैतिक संगठन की सभा का आयोजन लोक निर्माण भवन के मीटिंग हॉल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव रोहित कुमार रवि ने की एवं संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक प्रधान ने किया। जिसमें संगठन के प्रचार प्रसार साधारण एवं सक्रिय सदस्य जोड़ने के अभियान,संगठन के लिए आवश्यक सामग्री एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने संबंधित विभिन्न सामाजिक कार्यों के विषय पर सभी इंडियन यूथ आर्मी अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने विचार किया एवं सर्वसम्मति से इन प्रस्तावो पर कार्य करने का निर्णय लिया गया है एवं अंकुर कुमार को राष्ट्रीय उपमहासचिव एवं मीनाक्षी चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर नियुक्त कर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा इब्राहिम प्रधान जी एवं अनुज कुमार जी ने भी सदस्य ग्रहण की जिनका स्वागत भी फूल मालाओं से किया गया इस मौके पर इंडियन यूथ आर्मी अराजनैतिक संगठन के संस्थापक एड विसवास राव,राष्ट्रीय महासचिव युवा नेता रोहित कुमार रवि,राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मालवा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशराज सिंह, राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल सिंह, राष्ट्रीय सूचना मंत्री रोहित कुमार, राष्ट्रीय सचिव सुमित पाल आदि मौजूद रहे।

